फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूपी बार काउंसिल का चुनाव लड़ेंगे अधिवक्ता संतराम राठौर

विज्ञापन
पीलीभीत में अ​धिवक्ता संगठनों के संयुक्त सम्मेलन में मौजूद पदा​धिकारी।स्रोत:अ​धिवक्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आगामी चुनाव में पीलीभीत जनपद से भी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतराम राठौर चुनाव लड़ेंगे। अधिवक्ता संगठनों के एक संयुक्त सम्मेलन में बुधवार को संतराम राठौर को चुनाव लड़ाने का एलान किया गया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के अधिवक्ताओं के सहयोग से उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्य अधिवक्ताओं की ओर से चुने जाते हैं। इन्हीं 25 सदस्यों में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होता है। अधिवक्ताओं के लिए वकालत करने का लाइसेंस उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ही जारी करती है।
समूचा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन क्षेत्र होता है। सम्मेलन में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतराम राठौर ने कहा कि उन्होंने अधिवक्ताओं से प्रदेश के अन्य जनपदों में जाकर उनके पक्ष में मतदान की अपील भी की।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महासचिव विवेक अवस्थी एडवोकेट, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर पांडे, अशोक बाजपेई, शिव शर्मा, संचालक काजी रिफाकत हुसैन, फरहान, कुलदीप अवस्थी, अरुण मिश्रा सूरजपाल वर्मा मुन्नालाल वर्मा मोहन गिरि आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें