देर शाम आया एडीएम का स्थानांतरण आदेश
बुधवार की देर शाम एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया का स्थानांतरण हो गया। उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया। उनकी जगह पर मथुरा में उपजिलाधिकारी रहे प्रसून द्विवेदी को जिले का एडीएम बनाया गया है।
डीएम से मिले थे प्रांत संगठन मंत्री, तीन दिन रही गहमागहमी
विभाग संगठन मंत्री की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया और विहिप के कई पदाधिकारी जिले में पहुंचे थे। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। तीन दिन तक वेट एंड वॉच की स्थिति की बात कही थी। बड़े आंदोलन की चेतावनी भी थी। उधर, जेल में तबियत बिगड़ने पर विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौण को जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जिले में तीन दिन तक गहमागहमी रही थी।