15 दिसंबर तक शुरू हो सकता है पुल
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि पैंटून पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुल तैयार कराने को गोदाम से पैंटून निकलवाने का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ चल रहा है। नहरें बंद हैं। नहरें खुलने पर नदी का जलस्तर कम हो जाएगा। इससे पहले पैंटून को आपस में जुड़वाने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे। संभवत: 15 दिसंबर तक पैंटून पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होती है असुविधा
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बरसात में पांटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में भारी असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवगामन को लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आवागमन करना पड़ता है।
30 की जगह 130 किलोमीटर की तय करनी होती है दूरी
पैंटून पुल से आवागमन शुरू होने शारदा पार के गांवों में रहने वाले लोगों को 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। पैंटून पुल से आवागमन न होने पर आवागमन को शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर खीरी के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
सेतु निगम की कार्यदाई संस्था ने छोटी धार पर बनाया पैंटून
शारदा नदी पर स्वीकृत सेतु को लेकर शुरू हुए कार्य में कार्यदाई संस्था ने नदी की छोटी धार पर पैंटून बना लिया। जिससे लोग आवागमन भी कर रहे है। बड़ी धार पर पैंटून पुल न बनने से लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।