फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता और उसके बच्चों को नहर मेंं फेंकने के लिए ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कम दहेज और बदसूरत होने का ताना देकर विवाहिता से गाली-गलौज कर पिटाई की गई। घर में चोरी होने का आरोप विवाहिता पर लगाकर उसे ओर बच्चों को नहर में फेंकने के लिए ले जाया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान की ज्योति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 2015 में बिलसंडा की रामनगर कॉलोनी के नीरज जायसवाल से हुई थी। आरोप लगाया कि आए दिन उसे कम दहेज और बदसूरत होने का ताना देकर परेशान किया जाता रहा। गाली-गलौज कर उसकी पिटार्ई की जाती रही। बच्चों को खाने, पीने को भी नहीं दिया गया।
आरोप है कि 16 फरवरी को सुसराल में 30 हजार रुपये, सोने के झाले, कुंडल चोरी होने पर उसके ऊपर चोरी करने का आरोप लगाया गया। सारा सामान चेक कराने के बाद भी ससुराली उसी रात में दो बजे उसे और उसके बच्चों को नहर में फेंकने को ले जाने लगे। रास्ते में पुलिस की गाड़ी देकर आरोपी घर ले आए और पिटाई की। उसके पिता को बुलाकर उनके साथ मायके भेज दिया। चोरी के बदले दो लाख रुपये न देने पर घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट में पति नीरज जायसवाल, सास मीना देवी, ससुर रामकुमार, ननद रामा, संतोषी, देवर संजीव को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें