फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्दन में फंदा कसकर हत्या करने का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 07:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। एक युवक ने कुछ लोगों पर जेवर हड़पने के लिए बहन की गर्दन में फंदा कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव अजमतपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी बहन वंदना देवी दो साल से परिवार समेत कस्बे के मोहल्ला देवीस्थान में धनपाल के मकान में किराये पर रहती थी। विगत 23 सितंबर को सरवन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व रेखा देवी ने बहन से उसकी सोने की चेन मांगी। बहन ने देने से इन्कार कर दिया।
आरोप लगाया कि मकान की छत पर बहन की गर्दन में चुन्नी का फंदा लगाकर कस दिया और सोने की चेन गले से निकाल ली। जब बहन बेहोश हो गई तो उसे सीढि़यों से नीचे फेंक दिया। भांजे आयुष ने फोन कर उसे घटना बताई। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और बहन को सीएचसी ले गया। वहां डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार न होने पर उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें