फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप, हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। निजी अस्पताल में नहा रही एक युवती का वीडियो बनाने का मामला सामने आने पर जमकर हंगामा हुआ। आरोपी युवक के दूसरे समुदाय का होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामला शहर के गांधी स्टेडियम मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल का है। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती मां के साथ में रह रही युवती अस्पताल परिसर में बने स्नानघर में नहा रही थी। आरोप है कि इस दौरान पास के ही दूसरे शौचालय में दूसरे समुदाय का युवक पहुंच गया। नहाते समय उसकी वीडियो बनाने लगा।
नजर पड़ते ही युवती ने शोर मचा दिया। इस पर सुरक्षाकर्मी सहित अन्य लोग पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। जानकारी पर हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। विरोध जताकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

युवक अस्पताल का ही एक कर्मी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें