पीलीभीत। बरेली रूट पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 203 में सिग्नल विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान ट्रेन का चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के दौरान कर्मचारी सिग्नल की दिक्कत को दुरुस्त कर रहा था।
साउथ रेलवे कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय भजन सिंह राणा रेलवे के सिग्नल विभाग में तैनात थे। रेलवे क्रॉसिंग नंबर 203 पर शनिवार को सिग्नल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान टनकपुर से शक्तिनगर जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने ने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल राहुल जौहरी ने बताया है कि रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। सिग्नल विभाग में तैनात भजन सिंह 203 रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक को चेक कर रहे थे। तभी त्रिवेणी एक्सप्रेस के गुजरने से वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। भजनलाल राणा मूल रूप से खटीमा के रहने वाले। घटना की सूचना विभागीय कर्मचारियों ने परिजनों को दे दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।