फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु से बाइक टकराने पर महिला की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मायके से पुत्रों के साथ लौट रही बाइक सवार महिला की पशु के बाइक से टकराने से मौत हो गई, जबकि दोनों बेटे घायल हो गए। वहीं टक्कर से पशु की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा असम हाईवे पर मोहनपुर चौराहा से आगे शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। गांव जादौपुर गहलुइया निवासी सूफी इश्त्याक की पत्नी नगमा (45) अपने बड़े पुत्र शमशुल (20) और छोटे पुत्र छोटू (18) के साथ बाइक से अपने मायके से घर लौट रही थी। बाइक उनका बड़ा पुत्र शमशुल चला रहा था। असम हाईवे पर मोहनपुर चौराहा के कुछ आगे अचानक हाईवे पर पड़िया (भैंस का बच्चा) आ जाने पर बाइक उससे टकरा गई। हादसे में घायल नगमा और शमशुल को सीएचसी लाया गया। जबकि मौके पर पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने छोटू को घर भेज दिया। जबकि सीएचसी में डॉक्टर ने नगमा को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग नगमा का शव ले गए। सीएचसी से कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मेमो भेजकर दी गई। नगमा के दो पुत्रियां अंजुम और नाजिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें