फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके राखी देने जा रहे युवक की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। इनोवा की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय मोर्चरी को भिजवा दिया। कोतवाली पहुंचे परिवार वालों ने शव को सीधे मोर्चरी भिजवाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा छह अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में कई घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव खमरिया पट्टी निवासी मोहन लाल ने बताया कि उनके पुत्र धर्मेंद्र (23) की करीब एक साल पहले लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के गांव बल्लीपुर निवासी लक्ष्मी से शादी हुई थी। तीन माह का उनका पुत्र है। लक्ष्मी तीज पर अपने पुत्र को ससुराल में छोड़कर अपने माता-पिता को देखने गई थी। रक्षाबंधन पर भाइयों को बांधने के लिए राखी लेकर पत्नी ने बुलाया तो रविवार को धर्मेंद्र बाइक से ससुराल रवाना हुआ। असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के आगे एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही इनोवा की टक्कर से मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी को भिजवा दिया। कोतवाली पहुंचे परिवार वालों ने शव को सीधी मोर्चरी भिजवाने पर नाराजगी व्यक्त की। इन लोगों का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार शाम तक मिल पाएगा।
इसके अलावा असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप बाइकों की टक्कर गांव रंपुरा कोन निवासी हरीराम (40) घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक सवार जहानाबाद थाना के गांव विंदुआ निवासी तिलकराम (27), उनकी पत्नी प्रीती देवी (25), ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार घायल हो गया। तिलकराम अपनी पत्नी और पुत्र को साथ लेकर राखी पर ससुराल कुर्रैया जा रहा था।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव कुरिया निवासी रामगोपाल (25), अपनी पत्नी गीता देवी, एक वर्षीय पुत्री सरस्वती को बाइक से लेकर महादिया ससुराल राखी पर आ रहा था। जराकोठी के समीप बाइक की टक्कर से तीनों घायल हो गए। अन्य हादसा में गांव सिमरिया निवासी विजयपाल (32) अपनी पत्नी शिवकुमारी और तीन वर्षीय पुत्री जैंसी को लेकर गांव रंपुरा फकीरे में अपनी ससुराल से राखी बंधवाकर घर लौट रहा था। जबकि गांव सिमरया निवासी अरविंद कुमार (22) अपनी मां खिल्ला देवी (45) को गांव नवदिया में ननिहाल से राखी बंधवाकर मां को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। मैंगलगंज हाईवे पर पास-पास चल रही बाइक से विजय पाल और दूसरे पक्ष के अरविंद और उसकी मां घायल हो गई। असम हाईवे पर एक अन्य हादसा में गांव गौहनिया निवासी बाइक सवार राहुल और उसकी मां सुनीता देवी बाइक की टक्कर से घायल हो गई। बाइक सवार मां-बेटा गांव गैरतपुर जा रहे थे। घायलों को सीएचसी लाया गया। सभी हादसे रविवार शाम छह बजे के बाद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें