फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने घर से निकले युवक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भैंस चराने घर से निकले युवक की असम हाईवे स्थित सुड़कुआ तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक का शव तालाब से निकलवाया। परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव हरीपुर रूदपुर निवासी अजमेर सिंह पिछले दो सालों से अपने ताऊ गांव नरायनपुर निवासी मेजर सिंह के घर रहता है। मेजर सिंह के पुत्र प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसके चाचा, चाची की आठ साल पहले मौत हो गई थी। तब से अजमेर सिंह और उसके दोनों भाई उसके घर रह रहे है। अजमेर सिंह सुबह घर से भैंस चराने को निकला था। कुछ देर बाद उसे तालाब में डूबते हुए पड़ोस की एक महिला ने देखा। शोर-शराबा पर लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब से अजमेर सिंह का शव बमुश्किल बाहर निकलवाया। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि अजमेर सिंह के परिवार वालों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। अजमेर सिंह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें