फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। सड़क पार करते समय ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पीडब्ल्यूडी में मेठ का काम करता था।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखचांद निवासी 46 वर्षीय गुलाम नबी पुत्र मोहम्मद शब्बीर पीडब्ल्यूडी में मेठ थे। रविवार को माधोपुर भिकारीपुर मार्ग की सड़क मरम्मत का काम कराने गए थे। शाम पांच बजे काम निपटाने के बाद बाइक से वह नेशनल हाईवे पर आ रहे थे। माधोपुर चौराहा पार करते समय पीलीभीत की ओर आते तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिवार वालों को देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें