फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर पर अकेली युवती से दो युवको ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचानेे पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी, तो पुलिस ने मामले को टरका दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच अगस्त को वह किसी काम से बाहर गई थी। बेटी घर में अकेली थी। तभी गांव हरीपुर कलां निवासी फईम और मो. हाशिम घर में घुस गए। दोनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता ने लौटने के बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़ित परिवार ने कोर्ट की शरण ली। तब कोर्ट के आदेश पर ही पुलिस ने दोनों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें