फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा और वृद्धा पेंशन में आधार कार्ड बना मुसीबत, लाभार्थी हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पोर्टल पर आधार सत्यापन विधवा और वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के लिए मुसीबत बन रहा है। करीब 90 फीसदी लाभार्थियों के आधार सत्यापित नहीं हो सके हैं। वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन को लेकर सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी ने सभी एडीओ के साथ बैठक की। वहीं, विधवा पेंशन को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने डीपीओ स्तर पर आधार सत्यापित कराने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इस बार शासन ने पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन के लिए आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत पोर्टल पर अपलोड लाभार्थी का डाटा और आधार का डाटा समान होना चाहिए। पोर्टल पर बैंक की डिटेल भी अपलोड है। लाभार्थी का नाम उससे भी मेल खाना चाहिए। कई दिनों तक पोर्टल ही नहीं खुला। अब पोर्टल खुला है तो सत्यापन फेल हो जा रहा है।
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर नहीं लगा है। उससे भी दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। बता दें जिले में वृद्धा पेंशन के 62 हजार और 21 हजार विकलांग पेंशन के लाभार्थी हैं। अभी तक बमुश्किल दस फीसदी के ही आधार सत्यापित हो सकें हैं। समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने सोमवार को सभी एडीओ के साथ बैठक की है। आधार सत्यापन में आ रही दिक्कतों को दूर कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

अगर जन सुविधा केंद्र पर सत्यापन नहीं हो रहा है तो विभाग स्तर पर सत्यापन कराएं। वहीं, विधवा पेंशन के जिले में 28 हजार लाभार्थी हैं। इनके आधार सत्यापन में भी यही दिक्कत आ रही है। डीपीओ स्तर पर सत्यापन हो सके इसके लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है।
‘विधवा पेंशन के लाभार्थियों के आधार सत्यापन में थोड़ी दिक्कत आ रही है। जन सुविधा केंद्र से सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर निदेशालय को पत्र भेजा है। डीपीओ स्तर पर सत्यापन कराने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद लाभार्थी सीधे विभाग में आकर आधार सत्यापन करा सकते हैं।’ - प्रगति गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें