फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
पीलीभीत की गौहनिया रेलवे क्रांसिग के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक की डेमो ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन

शहर से सटे चिड़ियादाह गांव निवासी इलियास ने बताया कि उसका चचेरा भाई आजाद हुसैन (26) मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शुक्रवार सुबह वह घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह करीब नौ बजे पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिग के पास पहुंच गया।
बाद में पता चला कि पीलीभीत से टनकपुर की ओर से जा रही डेमो ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उसे घर में ही बंद कर रख जाता था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह किसी तरह घर से बाहर निकल आया था। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि युवक कुछ दिन पहले भी रेलखंड पर पहुंच गया था। इस वजह से डेमो ट्रेन देरी से रवाना हो सकी थी। मृतक चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें