फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन, घर वालों को नशीला पदार्थ देकर जेवर लेकर हो गई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। शादी के एक सप्ताह के भीतर ही नई नवेली दुल्हन घर वालों को चूना लगा गई। पति समेत सभी घरवालों को रात में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लेकर भाग गई। किसी काम से बाहर गए लड़के के पिता जब लौटे तो देखकर दंग रह गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव के एक गांव का है। 19 साल के पीड़ित लड़के की शादी 26 जून को दियोरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। लड़की की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। मई में शादी तय हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। शनिवार को लड़के के पिता किसी काम से बाहर गए थे। लड़के समेत बाकी लोग घर पर ही मौजूद थे। पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि रात में उनकी बहू ने बेटे और परिवार के बाकी लोगों को खाने के साथ नशीला पदार्थ दे दिया।
सारे लोग गहरी नींद में सो गए। मौका पाकर बहू घर में रखे सारे जेवर लेकर भाग गई। वह सुबह घर आए तो देखकर दंग रहे गए। सभी लोग नशे में थे। घर पर रखे जेवर गायब थे। बहू को खोजा वह नहीं मिली। पड़ोसियों से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लड़के के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें