फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी की जिद में ओवरहेड टैंक पर चढ़ी किशोरी को प्रेमी से भरोसा दिलाकर नीचे उतारा

विज्ञापन
बांसखेड़ा गांव में टंकी पर चढ़ी किशोरी को समझता युवक। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
माधोटांडा। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह गांव के बाहर ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। उसे ऊपर चढ़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। वह जब नहीं मानी तो पुलिस ने प्रेमी युवक को बुलाकर ओवरहेड टैंक पर भेजा। वहां युवक ने शादी करने का भरोसा दिया। इसपर किशोरी सुरक्षित नीचे उतरी।
विज्ञापन

मामला माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से किशोरी युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक लगातार टालमटोल कर रहा था। इससे नाराज होकर किशोरी मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद गांव के बाहर बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया। किशोरी को ऊपर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर किशोरी और युवक के परिजन भी पहुंच गए। काफी देर तक समझाने के बावजूद किशोरी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करती रही। इस दौरान किशोरी ने कई बार नीचे कूदने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा और प्रेमी युवक को मौके पर बुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को ओवरहेड टैंक पर भेजा। पुलिस भी उसके पीछे गई। किशोरी के पास पहुंचकर युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। करीब 10 मिनट तक वह उसे समझाता रहा। इसके बाद किशोरी मानी और युवक के साथ ही सुरक्षित नीचे उतरी। नीचे उतरते ही ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
इंस्पेक्टर अशोक पाल सिंह ने बताया कि शादी की मांग को लेकर किशोरी ओवरहेड टैंक पर चढ़ी थी। थाने लाकर उसकी काउंसलिंग की गई। परिजनों को भी समझाया गया। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें