फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक के पैर में आर-पार हुआ सरिया, आधे घंटे बाद काटकर निकाला

विज्ञापन
कस्बा बरखेड़ा में नाले में गिरकर सरिया में फंसे युवक को निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत की अनदेखी से हुआ हादसा, दर्द से छटपटाता रहा युवक
विज्ञापन

बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के जिम्मेदारों की अनदेखी से शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर अर्धनिर्मित नाले में गिरने से युवक के पैर में लोहे की दो सरिया आर-पार हो गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सरिया काटकर युवक को नाले से बाहर निकाला जा सका।

गांव रंपुरा नत्थू निवासी कोमिल प्रसाद (37) शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव से बरखेड़ा बाजार आ रहे थे। रास्ते में देसी शराब की दुकान के पास स्थित पुलिया पर वह कुछ देर आराम करने के लिए बैठ गए। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चार फुट नीचे नगर पंचायत की ओर से बनाए जा रहे नाले में जा गिरे। नाले का निर्माण अधूरा होने से लोहे की सरिया बाहर की ओर निकला था। दो सरिया कोमिल प्रसाद के बाएं पैर में घुसकर आर-पार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने लोहे काटने वाली आरी का इंतजाम किया। करीब 30 मिनट की मेहनत के बाद सरिया काटकर युवक को नाले से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल पीलीभीत के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें