फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से टहलने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संजय रॉयल कॉलोनी के गेट पर टहल रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर हालात में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की संजय रॉयल पार्क निवासी शिवम वैश्य ने बताया के उनके पति नंदकिशोर (50) 11 दिसंबर को घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। कॉलोनी के मुख्य गेट के पास एक कार ने उनको टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई। कॉलोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी में दुर्घटना की फुटेज कैद हो गई थी। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस को गाड़ी के नंबर का उल्लेख करते हुए तहरीर दी गई। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गाड़ी के नंबर पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें