फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड ने पशु चराने गए किशोर पर किया हमला

विज्ञापन
घायल अनमोल। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। अप्सरा नदी की ओर पशु चराने गए कक्षा तीन के छात्र पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बमुश्किल किशोर को कुत्तों ने बचाया। किशोरी मिट्टी में पूरी तरह लिपट चुका था। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने पहले उसे नहलवाकर घास साफ कराए। इसके बाद इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव भौनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र अनमोल कक्षा तीन का छात्र है। स्कूल बंद होने पर वह पशुओं को चराने के लिए गांव के बाहर नदी की ओर लेकर चला जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे अनमोल पशुओं को लेकर अप्सरा नदी के पास स्थित अपने खेतों की ओर जा रहा था। उसके साथ गांव के तीन-चार बच्चे और थे। रास्ते में एक पेड़ के नीचे कुत्तों का झुंड बैठा था।
अनमोल के वहां पहुंचते ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। एक पशु को भी नोच डाला। आसपास दूसरे गांव के लोग खेतों पर काम कर रहे थे। शोर शराब सुनकर वह लोग मौके पर पहुंच गए और बुमश्किल अनमोल को कुत्तों से बचाया। हमले में अनमोल और एक जानवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला के दौरान अनमोल पूरी तरह धूप में लिपट गया था। जिससे उसके घावों में भी मिट्टी भर गई। डाक्टरों ने अनमोल के घाव साफ कराने के बाद इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें