फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फॉल्ट से तीन घंटे से ज्यादा गुल रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर काम करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन घंटे से ज्यादा आधे शहर की बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह प्रभावित रही। इससे 20 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजाना हो रही घंटों कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। फॉल्ट ठीक होने के बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

गर्मी में तापमान के बढ़ने के साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड बढ़ गया है। वहीं, बिजली निगम की ओर से की गई तैयारियां ध्वस्त हो गई हैं। रोजाना शहर में अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट हो रहे है। इससे लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को नकटादान पावर हाउस के पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर पर तकनीकी समस्या आ गई। इससे इस पावर हाउस से जुड़े बाजार गेट, कंप्लेंट सेंटर, पुलिस लाइन फीडर, काशीराम फीडर, बेनहेर फीडर, खकरा फीडर, खुदागंज फीडर, निरंजन कुंज फीडर, आवास विकास फीडर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। समस्या आने के बाद मरम्मत टीम ने काम शुरू कर दिया, लेकिन करीब तीन घंटे के बाद इस पावर हाउस की सप्लाई को सुचारू किया जा सका। इससे शहर के करीब 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित रही।
बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद भी यहां पर कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते दिक्कत आई, जिसके बाद इसे ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें