फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु मित्रों की नियुक्ति को प्रक्रिया शुरू

Tue, 14 May 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पशु चिकित्सालय में पशुमित्रों की भर्ती के लिए 110 आवेदकों के साक्षात्कार हुए। बाकी के साक्षात्कार मंगलवार को होंगे। इसके बाद चयनित लोगों के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पशु चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से ही आवेदकों की लंबी लाइन लग गई। सुबह दस बजे से शुरू हुई साक्षात्कार प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलती रही।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुल चौदह पशु मित्र नियुक्त किए जाएंगे। जिले के हर ब्लाक में दो पशुमित्र नियुक्त किए जाएंगे। चयन में राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी नियम भी पूरी तरह से लागू रहेंगे, जिसमें चार सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दो दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया में मंगलवार को आखिरी दिन शेष आवेदकों के साक्षात्कार किए जाएंगे। पांच सदस्यीय टीम साक्षात्कार के बाद पशुमित्रों का चयन करेगी। चयनित पशुमित्र अगले माह 45 दिन के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। पशुमित्र गांव में डॉक्टरों की मदद करेंगे। यह जानवरों को प्राथमिक उपचार दे सकते हैं। पशुओं की चिकित्सा करते पाए जाने पर पशुमित्रों से वसूली करने के बाद कड़ी कार्यवाई की जाएगी। पशुमित्रों को चार माह तक 1500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें