फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने हाइटेक कर दिया छात्रसंघ चुनाव

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर कंप्यूटर पर बैठ रहे छात्रनेता
विज्ञापन

मतदाताओं मैसेजिंग सिस्टम से रहे लुभा
छात्रों की समस्याओं को दे रहे विशेष तबज्जो

पीलीभीत। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने छात्रसंघ चुनाव में अपनी छाप छोड़ दी है। चुनाव से पहले ही छात्रनेताओं ने अपने वायदे फेसबुक पर डाल दिए हैं। छात्रनेता रात भर मैसेजिंग सिस्टम से आनलाइन होकर प्रत्याशियों को अपने साथ जोड़ रहे हैं। इसके साथ उपाधि कालेज में छात्रों की समस्याओं को विशेष ध्यान देकर उसका निस्तारण कर रहे है।
चुनाव कमेटी ने 22 दिसंबर को चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। घोषणा के तुरंत ही बाद छात्रनेता सियासी मैदान पर कूद गए हैं, हर रोज उपाधि कालेज में छात्रों के बीच यह नेता अपना कद ऊंचा करने को अपने समर्थकों के साथ किसी न किसी विषय पर संवाद करते हुए नजर आते है। अपना दायरे और प्रचार बढ़ाने को नेताओं ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का भी सहारा लिया है। रात-रात भर छात्रनेता सोशल साइट पर बैठकर कालेज के छात्र-छात्राओं को अपनी लिस्ट में जोड़ने को मैसेज कर रहे है। जो इनसे जुड़ गया तो उसे अपनी संगठन की प्रमुख वायदों को पूरा करने का दिलासा दे रहे है।
विज्ञापन


छात्रनेताओं की कहानी उन्हीं की जुबानी
चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद कार्यकर्ता पूरे दमखम से तैयारियों में जुट गए है। सोशल नेटवर्किंग साइट का युवाओं में क्रेज काफी ज्यादा है। ऐसे में प्रचार को इसे नेटवर्किंग साइट्स का प्रयोग हो रहा है।
- राशिद अल्वी, सछास जिलाध्यक्ष

युवा वर्ग मोबाइल फेसबुक को ज्यादातर ऑन रखता है। अन्य जनपदों में हुए चुनाव में इसका प्रयोग जोरदार तरीके से किया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्र समस्याओं का समाधान कराना है।
विज्ञापन

- विकास सिंह चौहान, भाछाप अध्यक्ष


चुनाव का समय काफी कम रह गया है, इसके लिये कार्यकर्ता सोशल नेटवर्किंग साइट का भी प्रयोग कर रहे है। संगठन का उद्देश्य छात्रों के वायदों को पूरा कराकर उपाधि कालेज में एक शैक्षिक माहौल देना है।
- मुनेंद्र पाल सक्सेना, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें