फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति फार्म जमा न करने पर 26 कॉलेजों पर कार्रवाई

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने कॉलेज प्रशासन को भेजे नोटिस
विज्ञापन

सूची बनवाकर नोटिस बोर्ड पर कर दी चस्पा
सिटी रिपोर्टर
पीलीभीत। कक्षा 9 और 10 के छात्रवृत्ति के आवेदन समय से न पहुंचने के मामले में डीआईओएस भीमसिंह ने 26 कॉलेजों को नोटिस भेजे है। कॉलेज प्रशासन से तत्काल फार्म जमा न करने के बाद कार्यवाही के आदेश दिए है। इन सभी कॉलेजों की सूची बनाकर डीआईओएस कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र जमा करने के मामले में जिले के 26 कॉलेजों ने काफी लापरवाही दिखाई है। इनमें पांच राजकीय, 21 वित्तविहीन विहीन विद्यालयों ने कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राओं के फार्म कार्यालय में जमा नहीं किए है। इनमें रा. हाईस्कूल बूदीभूड़, रा.इ.का. गभिया सहराई, रा.हाईस्कूल ईटगांव, रा.हाईस्कूल पैनिया राम विशन, रा. हाईस्कूल लईचा, गोविंद इ. का. भदसरा, ए. के. मेमो. कन्या इंटर कालेज परैवावैश्य, चिरौंजीलाल इंटर कालेज, वैदिक कन्या इंटर कालेज जतीपुर, जनता इंटर कालेज उदयकरनपुर, कुंवर बहादुर उ. मा. वि. शहबाजपुर, ठाकुर उमराव सिंह उ. मा. वि. दियूरिया कलां, एनएसके उ. मा. वि. बरखेड़ा कलां, मेनका गांधी उ. मा. वि. बीसलपुर, जनहित उ. मा. वि. आमहार, शिवदेई क. उ. मा. वि. बीसलपुर, शेरबुड बरखेड़ाकलां, विश्वरजहां उ. मा. वि. शेरपुरकला, आरएन वाजपेई उ. मा. वि. कसगंजा, शारदा उ. मा. वि. शेरपुर कलां समेत 26 कालेजों को नोटिस भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कॉलेजों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। छूटे कॉलेज अल्पसंख्यक छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदनपत्र तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होंगे।
- भीम सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें