फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती पुल के निकट बाईपास बनाने का काम शुरू

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/घुंघचाई। जर्जर गोमती पुल के निर्माण को भेजे गए एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर धनराशि स्वीकृत न होने पर पीडब्ल्यूडी ने अपने बजट से पुल के समीप बाईपास रास्ता बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया। बाईपास का कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोग खुश हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर-बंडा रोड पर घाटमपुर के समीप गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर बना पुल जर्जर होने से पीडब्ल्यूडी ने पुल पर दीवारें उठवाकर चौपहिया वाहनों आवागमन रोक दिया था। इससे लोगो को आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी। पुल निर्माण को पीडब्ल्यूडी ने करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इधर, पीब्डल्यूडी ने क्षेत्र के लोगों की समस्या पर निकास की वैकल्पिक व्यवस्था कर पुल के उत्तरी ओर बाईपास बनाने का कार्य शुरू कर दिया। इसमें कुछ किसानों का सहयोग मिट्टी लेने को लिया गया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता देशराज सिंह ने बताया कि वाईपास पीडब्ल्यूडी के बजट से शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में रास्ते से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इधर, पुल के समीप वाईपास बनने की जानकारी पर क्षेत्र के लोग खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें