फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर किशोर का कत्ल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। भैया दूज पर घर से बुलाकर ले गए युवकों ने एक किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। बहनों की आंखें उसका इंतजार करते-करते पथरा गईं। वह तो नहीं लौटा लेकिन देर रात उसका शव आम के बाग में मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोर को बुलाकर ले गए युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना जहॉनाबाद के गांव अंडरायन निवासी मोहनस्वरूप के 15 वर्षीय बेटे सतीश कुमार को बृहस्पतिवार की शाम गांव के ही आनंद प्रकाश, लटे और एक अन्य युवक अपने साथ ले गए थे। मोहनस्वरूप ने बताया कि देर रात तक जब सतीश नहीं लौटा तो वह आनंद और लटे के घर गए लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। इस संदेह पर कि वे सभी कहीं जुआ न खेल रहे हों, उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच सतीश की साइकिल गांव के पास में ही खेत में पड़ी मिली।
सतीश के सेलफोन पर कॉल की तो घंटी बज रही थी लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। खोजते-खोजते गांव से एक किलोमीटर दूर थाना अमरिया क्षेत्र में स्थित बाग में पहुंचे तो सतीश के सेलफोन की रिंग की आवाज सुनाई दी। वहां एक आम के पेड़ से सतीश की लाश लटकती मिली। सतीश के पैर जमीन से लगे हुए थे। उसके गले पर खरोंच और सीने पर चोट के निशान थे। उन्होंने उसकी हत्या कर शव लटकाने का संदेह जताया है। मृतक की जेब से सेलफोन तो मिला लेकिन उसके पास मौजूद तीन हजार रुपये नहीं मिले। मोहनस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें