फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक कॉल पर दर्ज होगी शिकायत

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में डीएम ने विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन


पीलीभीत। किसी भी विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अब जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं रहेगी। बस एक फोन करने पर ही शिकायत दर्ज कर की जाएगी। शिकायत का पंजीकरण नंबर तत्काल दिया जाएगा। उस पर प्रभावी कार्रवाई के बाद शिकायत कर्ता को पूरी जानकारी भी दी जाएगी। 24 घंटे यह सेवा जारी रहेगी। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए 16 मई को मंडलायुक्त कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
डीएम राजशेखर ने शुक्रवार को गांधी सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जन सुविधा केंद्र्र के बारे में बताया। कहा कि जनसुविधा केंद्र पर तीन टेलीफोन लगाए गए हैं। जिले का कोई भी नागरिक 254666, 254777 नंबर पर 24 घंटे किसी भी शिकायत को दर्ज करवा सकेंगे। आठ -आठ घंटे की ड्यूटी में तीन अधिकारी, तीन प्रबंधक और तीन तीन कंप्यूटर आपरेटर तैनात रहेंगे। शिकायतों का निराकरण कराया जाएगा। शिकायत कर्ता को इससे अवगत भी कराया जाएगा। बताया कि 254888 पर तैनात अधिकारी प्रस्तुत मामलों में क्रास चेकिंग करेंगे। इन नंबरों को जिले के विद्यालयों में भी पेंट करवाया जाएगा ताकि लोग इन्हीं नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और मुख्यालय आने में खर्च होने वाले धन व समय की बचत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन के लिए भी प्रशासन गंभीर है। विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पात्रों को लाभान्वित कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ एमएम खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें