फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हुई संगोष्ठी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आईटीआई में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में आटोमोबाइल, वायुयान, रेल, रक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, वैकल्पिक उर्जा, भवन निर्माण, कृषि एवं सिचाई प्रौद्योगिकी विषय पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ संजीव श्रीवास्तव ने प्रौद्योगिकी देश के लिए वरदान है। प्रौद्योगिकी का अंधाधुध उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। प्रौद्योगिकी निरंतर श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करती है। मौजूदा परिस्थितियों के अनुकूल प्रौद्योगिकी को बढ़वा दें। आईटीआई के कार्यवाहक प्राचार्य जमुना प्रसाद, अनुदेशक अजय कुमार, रवि प्रकाश, विनोद कुमार, हरिओम सिंह, जितेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र, चेतराम, सशील व अशोक ने भी विचार रखे। प्रौद्योगिकी माडल्स प्रस्तुत करने वाले छात्र दीपक, अमन सक्सेना, क्षितिज पांडे को श्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रमाण पत्र दिए गए। क्लब समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने डॉ संजीव श्रीवास्तव को शाल ओढ़कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें