फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर भड़के वकील, सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीओ पर वकील से अभद्रता और वकीलों के लिए अपशब्द प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने सीओ के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक सीओ का तबादला नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व मेें जुलूस की शक्ल में वकील नारेबाजी करते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर वकीलों ने जमकर प्रदर्शन कर सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना था कि वकील से अभद्रता और वकीलों के खिलाफ की गई टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सीओ का तबादला नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रजनीश सक्सेना, मंत्री विकास सक्सेना, शिवराम सनाड्य, राजेश्वर मिश्र, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सक्सेना, युनुस खां, प्रभात सक्सेना, गौरव पांडेय, सर्वेश गुप्ता, मुरारी श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पांडेय, लालाराम, संजीव वर्मा, संजय पांडेय, दुर्गेश सक्सेना, दिनेश आदि वकील शामिल थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने बताया कि वकील संजीव वर्मा किसी पीड़ित पक्ष की पैरवी को उसको लेकर सीओ के पास गए थे। आरोप है कि सीओ ने संजीव से अभद्रता कर वकीलों के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ को हटाने की मांग को लेकर एसपी को पत्र लिखा जाएगा। विरोध प्रदर्शन को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय कल तीन मई की बैठक में होगा। इधर, सीओ इकपाल सिंह ने बताया कि अभद्रता का आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि उस समय कई लोग और भी बैठे थे, तब वकील से पीड़ित के अकेले में आने पर उसकी फरियाद सुनने की बात कही गयी थी। कोई अभद्रता नहीं की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें