- समितियां नहीं अब बैंक देगी वेतन
- सालों से समितियों में जमे कई सचिव इधर से उधर
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। सहकारी समितियों के सचिव अब बैंक के एस कैडर के कर्मचारी हो गए है। सचिवों को अब समिति नहीं बैंक वेतन भुगतान करेगी। सचिवों को समितियों का आवंटन कर स्थानांतरित किया गया। सचिवों के हटने से समिति पहुंचने वाले किसानों को भटकना पड़ रहा है।
तहसील क्षेत्र में 23, बीसलपुर में 27 सहित जिले मे 76 सहकारी समितियां है। समितियों में तैनात सचिवों को अब तक समिति से वेतन भुगतान किया जाता था। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आरबी गुप्ता ने बताया कि समितियों में तैनात सचिव अब सहकारी बैंक के एस कैडर के कर्मचारी हो गए हैं। उनको अब बैंक ही वेतन का भुगतान भी करेगी। अब तहसील क्षेत्र सहित जिले के कई सचिवोें को दूसरी समितियों में स्थानांतरण कर दिया गया। इसमें से कुछ ने चार्ज भी ले लिया है।
उधर, रवि की फसल की बुवाई का समय नजदीक आने पर किसान समितियों में बीज, खाद आदि लेने पहुंच रहे हैं। सचिवों को चार्ज न होने से किसानों को बैरंग होना पड़ता है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आरबी गुप्ता ने बताया कि कई सालों से एक ही समिति पर जमे सचिवों को दूसरी समितियों का आवंटन किया गया है। उनको 15 अक्तूबर तक चार्ज लेकर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकांश चार्ज हो गए है।