फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों का डीआईजी ने बढ़ाया हौसला

Wed, 01 Oct 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों आई आपदा में जिले की 26वीं एसएसबी के जवानों ने बहादुरी का परिचय देेकर फंसे लोगों की मदद कर उनकी जांच बचाई थी। जम्मू से वापस आने पर डीआईजी केपी सिंह ने सभी जवानों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया व पूरी बटालियन को इस कार्य के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

नगरिया कट स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पर हुए कार्यक्रम में डीआईजी ने कहा कि हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थिति में साहस का परिचय देकर एसएसबी और जिले का मान बढ़ाया है। साथ ही 40 लोगों की जान बचाकर करीब 450 लोगों को राहत सामग्री और दवाइयां पहुंचाई हैं। इस आपरेशन के दौरान एक स्थान पर फंसे किसी अन्य कंपनी के 25 जवानों को भी एसएसबी 26 वीं वाहिनी के जवानों ने जानजोखिम में डालकर बाहर निकाला था। जिसकी जम्मू के मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने प्रशंसा की है। उन्होंने सभी जवानों का स्वागत किया व शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई की बार्डर की सुरक्षा के साथ-साथ देश में आई किसी भी विपत्ति से यह जवान इसी प्रकार हौसला और हिम्मत का परिचय देंगे। कमांडेंट जेपी राना और इंचार्ज आरके भरतीया ने भी जवानों की सराहना कर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें