फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जूनियर विंग के लिए एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आरके अग्रवाल, जेसी चावला, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख महमूद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्कूल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आरके अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया। इस दौरान जंप, रेस, हैंड जोइंट रेस, ट्रेन रेस, बॉक्स रेस, खो-खो आदि प्रतियोगिता कराई। अलग-अलग खेलों के विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में बच्चों को खेलों और पढ़ाई के माध्यम से देश व समाज के हित मेें काम करने की शपथ दिलाई। खेलकूद का संचालन अल्का, किरण और गीता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें