फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

नगर में महाराजा अग्रसेन युवा समिति ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। साथ ही प्रतिभा अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
नगर में रविवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सुबह के समय प्रभातफेरी निकाली और झंडारोहण के साथ नगर स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया । कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन किया। इसके बाद शाम के समय करीब चार बजे नगर में ेेमहाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ गांधी गंज मंडी से मुख्य अतिथि प्रदीप मित्तल ने महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन, महालक्ष्मी, राधाकृष्ण व 18 घोडों की सुसज्जित झांकी, मां दुर्गा की झांकी एवं महाराजा अग्रसेन की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंडी गांधी गंज से शुरू होकर जैन कॉलेज मार्ग, पुलिस चौकी चौराहा, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पांडव चौक से होते बालाजी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के बाद देर शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इसके बाद रात को सामाजिक विचार विमर्श एवं चुनाव कार्यकारिणी सहित वरिष्ठ अग्रवाल महिला एवं पुरुष सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने समाज की एकता व युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के साथ साथ महाराज अग्रसेन द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप मित्तल, सुशील गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, समिति अध्यक्ष राजीव गोयल सभासद, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रत्यक्ष गुप्ता सभासद, विपुल गुप्ता, विनोद गुप्ता, कुनाल सिंघल, मयंक सिंघल, सन्नी गुप्ता, अमित गुप्ता, नितिन सिंघल, भूपेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, रोहित सिंघल, जिनेश जैन, अशोक जैन, विनय कुमार जैन, श्रेयांस जैन, साहिल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें