फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली वध की लीला का मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांधी प्याऊ पर चल रही रामलीला में बाली वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के मंचन में रात्रि में भगवान राम की आरती के बाद श्रीराम सीता की खोज के लिए में वनों में भटक रहे थे। वनों में उनकी भेंट जटायु से होती है। जटायु श्रीराम को बताते हैं कि सीता का हरण लंकापति रावण ने किया है। जटायु सीता हरण की जानकारी देकर मृत्यु लोक में चले जाते हैं। श्रीराम जटायु का अंतिम संस्कार कर देने के बाद शबरी के आश्रम में जाते है। वहां से किष्किंधा पर्वत पहुंचते हैं, वहां उनकी भेंट हनुमान से होती है। हनुमान राम, सुग्रीव की मित्रता कराते हैं। सुग्रीव के कहने पर राम बाली का वध करके सुग्रीव का राज तिलक करते हैं। रामलीला मंचन में प्रधान पुनीत शर्मा, तरुण गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, नवाब सिंह, डा. मनोज धामा, सुनील रूहेला, प्रवेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, उमेश शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रेमशंकर, अनुज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें