फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक व सराफा व्यापारी हरीबाबू का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पूर्व विधायक व प्रमुख सराफ व्यापारी मोहल्ला चौक निवासी हरिश्चंद्र खंडेलवाल उर्फ हरीबाबू का रविवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। वे 91 साल के थे। पूर्व विधायक के निधन के शोक में नगर का सराफा बाजार बंद रहा। उनकी अंतिम यात्रा में तमाम प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कर वर्ष 1962 में पहला चुनाव लड़ा था। वह वर्ष 1974 मेें जनसंघ पार्टी से विधायक चुने गए और 1974 से 1977 तक विधायक रहे। आपात काल में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। इसके बाद जनता पार्टी में शामिल हुए। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। वह 11 साल तक उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक रहे। इधर पूर्व विधायक पिछले करीब डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, सुमन गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, शैलेंद्र गुप्ता, नरेश वर्मा, संदीप खंडेलवाल, मोहम्मद जाहिद खां, फारूक खां, राकेश गुप्ता, हाजी रियाजतनूर खां मझले आदि तमाम प्रमुख लोगों ने उसके आवास पहुंचकर शोक संवदेना व्यक्त की। रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नगर के शेरपुर रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजू खंडेलवाल ने दी। पूर्व विधायक के निधन के शोक में नगर का सराफा बाजार बंद रहा। उधर, सपा कार्यकर्ताओं की शोकसभा में पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। तौफीक अहमद कादरी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, शाहिद हुसैन, महेश आजाद, नरेंद्र शर्मा, ओमकार गुप्ता, अहीद खां, नादिर रजा बरकाती, मुशाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें