फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किये वादे कर रही पूरे: मेनका

विज्ञापन
ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव में जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने किए सभी वादे पूरे कर रही है। जिले में विकास की गंगा बह रही है। किसानों का कर्जा माफ करने के साथ सरकार किसानों के लिए और भी बहुत से उपयोगी कार्य कर रही है। जिले में फरवरी माह में 51 गरीब लड़कियों की शादी सामूहिक विवाह समारोह में की जाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय जनपद दौरे पर यहां पहुंचीं मेनका गांधी ने पहले दिन ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम सुंदरपुर, लालपुर, जहानाबाद देहात, गौनेरी वदी, कंजानाथ पट्टी, गौनेरी दान, रम्पुरा मिश्र, निजाम दांडी, अजीत दांडी, करहैय्या, बिंदुआ, नवादा, सूरजपुर, शिव नगर आदि ग्रामों में जनसभा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ अपने द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड जरूर बनवाएं। किसान आसान बीमा लेकर खेती करें। जिससे जरूरत पड़ने पर उनको सरकारी मदद मिल सके।
उन्होंने कहा कि जिले में छह लाख से भी ज्यादा गरीबों को गैस सिलेंडर मिल चुके हैं और जो रह गए हैं उनको भी जल्द ही गैस कनेक्शन दिलाने के प्रयास चल रहे हैं। बेरोजगारों को आत्म निर्भर बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र खुलवाए गए हैं। जिसके माध्यम से विभिन्न ट्रेड में निशुल्क ट्रेनिंग लेकर जॉब या अपना स्वयं का कारोबार कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जनसभाओं में लोगों बताया कि गरीबों के लिए 26 हजार आवास और मंजूर कराए हैं। दिव्यांगों को उनकी जरूरत के हिसाब से हजारों उपकरण यहां भिजवाए हैं, जो 23 जनवरी को मंडी समिति ग्राउंड में वितरित किए जाएंगे। फरवरी में आर्थिक रूप से कमजोर 51 कन्याओं की वह पूरे आदर सत्कार के साथ शादी कराएंगी। उन्होंने इच्छुक परिवारों से शीघ्र ही संसदीय कार्यालय पर पंजीयन कराने को कहा।
हर जनसभा के बाद उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राशनकार्ड, बिजली बिल में धांधली और आवासों को लेकर थीं। इस पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
इससे पूर्व उनके सुबह दस बजे खमरिया पुल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री के सचिव कमलकांत, प्रवक्ता एमआर मलिक, विवेक चौहान, डॉ. बांकेलाल गंगवार, सोनू वाल्मीकि, बबलू गुप्ता, नरेंद्र गंगवार, सतीश गुप्ता, राधे गंगवार, हरिओम गंगवार, हरीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें