फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज की तीन बसों से 750 लीटर डीजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गोवल की घटना, कार से आए थे चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बीसलपुर। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात गांव गोवल में तीन रोडवेज बसों से 750 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोर कार से आए थे।
कोतवाली के गांव गोवल निवासी रोडवेज बस चालक अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उनके दरवाजे पर उनकी, साथी सत्यवीर और सुनील कुमार की रोडवेज बसें खड़ी थीं। तीनों लोग बसों के पास ही चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे खटपट की आवाज सुनकर जगे तो देखा चार लोग बसों से डीजल चुराकर कार पर लाद रहे थे।
शोर मचाने पर आरोपी कार से गांव पतिपुरi की ओर भाग गए। बस चालकों ने एक चोर को पहचान लिया है। शुक्रवार की सुबह आरोपी के घर गए, लेकिन वह नहीं मिला। चालकों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। आरोपी का नाम भी तहरीर में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बसों से 70 हजार रुपये कीमत का 750 लीटर डीजल चोरी हुआ है। वहीं कोतवाल अशोक पाल ने तहरीर न मिलने की बात कही है। बस चालकों ने एआरएम पीलीभीत को भी डीजल चोरी होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें