फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धारदार हथियार से 75 साल के किसान की हत्या, खेत किनारे पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Sat, 21 Oct 2023 08:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में गांव नौगमिया निवासी बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। शनिवार को उनका शव खेत किनारे पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। किसान के सिर पर धारदार हथियार के कई प्रहार किए गए थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली के गांव नौगमिया में शनिवार की सुबह गांव के ही करीब स्थित खेत किनारे बुजुर्ग किसान रामभरोसे लाल (75) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एएसपी और बीसलपुर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मुख्यालय से फॉरेसिंक टीम को भी भेजा गया। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है।

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के गांव नौगमिया निवासी जगतपाल गंगवार ने बताया कि उनके पिता रामभरोसे लाल शुक्रवार दोपहर दिन में दो बजे खेत देखने की बात कहकर घर से गए थे। वह देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजन ने रामभरोसे के मोबाइल पर कॉल की लेकिन नंबर स्विच ऑफ आया।

घरवालों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीण जब पड़ोसी गांव अकौड़ा की तरफ टहलने गए। तब उन्होंने वहां खेत के बीच से गुजर रहे चकरोड के किनारे एक खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जगतपाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पिता रामभरोसे लाल के रूप में की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा

सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार के कई प्रहार थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि शुक्रवार को देर शाम या रात में वृद्ध की हत्या की गई। पूछताछ के दौरान घरवालों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। देर शाम तक पुलिस को हत्या की तहरीर नहीं मिली थी।

वृद्ध की जेब मिली फटी, मोबाइल भी गायब
भतीजे गुड्डू ने बताया कि उनके फूफा की जेब में हर समय रुपये रहते थे। शनिवार को जब उनका शव देखा तो उनकी जेब फटी हुई थी, जिसमें से कुछ रुपये व मोबाइल फोन नदारद था। यह भी बताया कि शुक्रवार की रात ही खेत पर कंपाइन से धान भी काटे जाने थे। कंपाइन का किराया देने के लिए भी उनकी जेब में कुछ रुपये रहे होंगे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है पर उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

मानसिक मंदित समेत दो लोगों के शव मिले
पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को जिला उद्योग केंद्र के पास सुबह लगभग 10 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर गजरौला क्षेत्र के धन्ना गुरुद्वारा के निकट यात्री शेड में मानसिक मंदित युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें