फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला किसान के खाते से निकाले 64 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वृद्ध महिला किसान के खाते से अगस्त से मार्च तक नौ बार में 64206 रुपये जालसाज ने निकाल लिए। बैंक अफसरों और पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी, तो पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की शिवाजी कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय रामकली ने बताया कि उनकी जमीन सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में है। इसी लिए गांव कुर्रैया स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश शाखा में खाता खुलवाया था। गन्ने के भुगतान का पैसा उसी खाते में आता था। खाते में करीब 1.10 लाख रुपये थे, जिसमें नौ अगस्त से मार्च तक 64206 रुपये किसी जालसाज ने निकाल लिए। बैंक अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थाने में शिकायत करने गए, तो पुलिस ने बैंक का मामला बता दिया। 31 मार्च को 9999 रुपये निकले गए थे। पीड़िता ने एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें