फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

Wed, 03 Jun 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये ठग लिए। लंबे समय बाद पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भिंडारा निवासी रोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अक्तूबर 2024 में उसकी मुलाकात सुनगढ़ी क्षेत्र की रंजीत सिंह कॉलोनी निवासी सुभाष राठौर पुत्र होरीलाल से हुई थी। आरोप है कि सुभाष राठौर ने उसे जिला अस्पताल में पर्चा काटने वाले बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की।
विश्वास कर उसने चार अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2024 के बीच विभिन्न माध्यमों से आरोपी को कुल 50 हजार रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसे संदेह हुआ। इसके बाद उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आठ मार्च को रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें