फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 750 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थ? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 750 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दो कॉलेजों में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे विद्यार्थी खुद को पहचाने और समाज में बेहतर ढंग से खुद को साबित कर सके। प्रतियोगिता का आयोजन शहर स्थित नवनिर्माण कॉम्पटीशन क्लॉसेज और पूरनपुर में आर्य पाठशाला में आयोजन हुआ। दोनों स्थानों पर 750 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण समाजसेवी रवि शर्मा, भाजयुमो के कार्यालय मंत्री राहुल शर्मा, टीएसआई कमलेश मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के बाद 28 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की व्यवस्था में क्लॉसेज की एमडी नेहा सिंह, विष्णु, मनोज, अनिल, समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें