घुंघचाई। आटा चक्की पर विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर युवक से ठेकेदार ने रुपये ले लिए। बावजूद इसके छह माह बाद भी कनेक्शन नहीं हुआ। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बिजली निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते एक ग्रामीण आटा चक्की का कनेक्शन कराने के लिए निगम के चक्कर काट रहा था। कनेक्शन न होने पर युवक ने एक ठेकेदार को कनेक्शन कराने के लिए उसे 40 हजार रुपये दिए। छह माह बीतने के बाद भी उसका कनेक्शन नहीं हो सका। जब वह उससे कनेक्शन करने का दबाव बनाता है तो वह विवाद करने लगता है। युवक ने मामले की शिकायत थाने पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। संवाद