टैबलेट मिलते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे स्रोत: कॉलेज
पूरनपुर। पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी मेडिकेयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को 40 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे गए। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर टैबलेट वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में शिक्षा को और आधुनिक बनाने के लिए टैबलेट, स्मार्ट फोन देने की योजना संचालित की। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को टैबलेट-स्मार्ट फोन बांटे गए।
विद्यार्थी टैबलेट का सही प्रयोग कर अपनी प्रतिभा को और निखारने की कोशिश करें। उन्होंने जिले की सीमा पर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में खोले गए कॉलेज की प्रशंसा की। कॉलेज के एमडी अमित मिश्रा ने कहा कि भविष्य उज्जवल बनाने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। महेंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों की हौसला आफजाई की। कार्यक्रम में गुंजन सक्सेना, मुनेंद्र पाल सागर, त्रिभुवन शर्मा, नितेश अग्रवाल, विशाल वर्मा, शिवम भदौरिया, सुरेंद्र गौतम, अमरेश कुमार आदि शामिल रहे।