35 thousand rupees withdrawn from old man's account by changing atm card
अमरिया। एटीएम से पैसे निकालने गए वृद्ध के साथ ठगों ने धोखाधड़ी कर 34 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कस्बा अमरिया निवासी महबूब उर्रहमान ने बताया कि बह कस्बे की एचडीएफसी बैंक में लगे एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गए थे। पैसे निकालने के दौरान एटीएम के अंदर दो अन्य लोग भी घुस आए।
उन्होंने ने अपनी बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर उनके बैंक खाते से 34 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर अपने खाते पैसे निकलने की जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। एटीएम कार्ड बदले जाने की जानकारी होने पर बैंक खाते को बंद करवा दिया।
एटीएम कार्ड बदलते समय दो लोगों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित महबूब उर्रहमान ने थाना अमरिया में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। अमरिया के बैंकों में लगे एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की घटनाएं पहली भी हो चुकी हैं। थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।