फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक बैंग मुक्त दिवस पर बच्चों को दी गई जानकारी

विज्ञापन
जागरूकता पैदा करते ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर रोड स्थित ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। बच्चों को पॉलिथीन और प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने पेपर और जूट बैग का उपयोग करने के तरीका बताए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने कहा कि तीन जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सभी को प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि आसपास के लोगों, रिश्तेदारों, मित्रों, प्रियजनों को जागरूक करें, कि प्लास्टिक बैग, डिस्पोजल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें