वर वधू को आर्शीवाद देते जनप्रतिनिधि व डीएम, एसपी। सूचना
पीलीभीत। शहर के मंडी परिसर में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को अंतिम दिन बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के 286 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। विवाह संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधि व अफसरों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उन्हें पौधे भी वितरित किए।
मंडी परिसर में एक जुलाई से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कराए जा रहे हैं। शनिवार को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की 330 कन्याओं का विवाह कराया जाना था। इसमें महज 286 कन्याओं का विवाह कराया गया। कारण कुछ कन्याएं कुछ कारणों की वजह से पहुंच नहीं सकीं।
228 हिंदू जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया गया, जबकि 58 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कबूल कराया गया। एक से चार जुलाई तक हुई शादियों में कुल 1439 के सापेक्ष 1261 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें 969 हिंदू और 292 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। संवाद
मंच पर बैठा एक जनप्रतिनिधि का पुत्र, चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की शादी थी। ऐसे में वहां के जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया। मंच पर जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रशासनिक अफसरों को बैठने की अनुमति थी। इसके बाद भी मंच पर ठीक सामने वाले सोफे पर एक जनप्रतिनिधि के पुत्र को बैठाया गया। इसको लेकर सामूहिक विवाह में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
वर वधू को आर्शीवाद देते जनप्रतिनिधि व डीएम, एसपी। सूचना