फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांवड़ रूट होंगे गड्ढामुक्त... ढीले बिजली तार किए जाएंगे दुरुस्त

विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते डीएम, साथ में एसपी व अन्य। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व एसपी सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने नगर निकायों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय व अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास लटक रहे या ढीले बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराया जाए व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों को पूरी तरह गड्ढामुक्त करने और जहां मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां तत्काल कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्गों पर एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। वन विभाग को सड़क किनारे पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें