फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

280 इंदिरा आवास लाभार्थियों  की दूसरी किश्त पर रोक

Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पहली किश्त से कराए कार्य की सूचना व फोटो न देने पर हुई कार्रवाई  
सचिवों को सत्यापन करने और लापरवाह लाभार्थियों को नोटिस देने के निर्देश
 ब्लाक क्षेत्र के 280 इंदिरा आवास लाभार्थियों ने आवास निर्माण को मिली पहली किश्त की धनराशि खर्च कर कराए गए निर्माण कार्य की सूचना और फोटो ब्लाक कार्यालय में जमा नहीं की। इस पर उनकी दूसरी किश्त पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों को सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से लाभार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में 2186 लोगों को इंदिरा आवास स्वीकृत किए गए। पहली किश्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को 35 हजार रुपये उनके खातों में भिजवा दिए गए। पहली किश्त की धनराशि से लाभार्थियों को डोर लेविल से ऊपर बीम तक कार्य करवाकर उसकी फोटो ब्लाक कार्यालय में जमा करनी थी, लेकिन ब्लाक के विभिन्न गांव के 280 लाभार्थियों ने अभी  तक न तो निर्माण की जानकारी दी और न ही कराए गए निर्माण कार्य का फोटो खिचवाकर कार्यालय में जमा किया। ग्राम पंचायत सचिवों ने भी निर्माणाधीन आवासों के निर्माण को लेकर कोई सूचना कार्यालय में नहीं दी। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि पहली किश्त से निर्माण कार्य करवाकर उसकी सूचना और फोटो न देने वाले 280 लाभार्थियों की दूसरी किश्त पर रोक लगवा दी गई है। सचिवों को सत्यापन कर रिपोर्ट देने और निर्माण शुरू न करने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद भी निर्माण शुरू न करानेे वाले लाभार्थियों से भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें