फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए कोटेदार ने बनवाए 28 फर्जी राशनकार्ड

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन को हड़पने के लिए एक कोटेदार ने जिला पूर्ति कार्यालय के संविदा कर्मचारी से साठगांठ कर 28 फर्जी राशन कार्ड बनवा लिए। पांच महीने तक फर्जी राशनकार्ड के नाम गल्ला आवंटित दिखाकर हड़प करते रहे। शिकायत के बाद हुई जांच में मामला सही पाए जाने पर कोटेदार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मरौरी ब्लाक के औरईया गांव की कोटेदार वीरवति, उसके पति जगपाल ने सरकारी राशन में धांधली करने के लिए पांच माह पूर्व करीब 28 राशन कार्ड फर्जी बनवा लिए। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के संविदा कर्मचारी नितिन कुमार की मिलीभगत से इनको जारी करा लिया गया। इसके बाद पांच महीने से इन फर्जी राशनकार्ड के नाम पर सरकारी अनाज की कोटेदार कालाबाजारी करता रहा। शिकायत के दौरान प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी हुई। मामले की गोपनीय जांच कराई गई। इसमें समस्त 28 राशनकार्ड फर्जी पाए गए। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी कोटेदार वीरवति, पति जगपाल व संविदा कर्मचारी (आपरेटर) नितिन कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा न्यूरिया थाने में दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा में भी कोटेदार समेत दो पर कालाबाजारी की रिपोर्ट 
दो दिन पहले ग्रामीणों द्वारा अनाज लदी गाड़ी पकड़ने के मामले में कानूनी कार्रवाई हुई है। जांच में मामला काला बाजारी का पाए जाने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोटेदार व वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार रात को गाजीपुर कुंडा गांव के पास ग्रामीणों ने अनाज लदी एक टाटा 407 गाड़ी को रोक जमकर हंगामा किया था। आरोप था कि कोटेदार द्वारा सरकारी राशन को कालाबाजारी के लिए भेजवाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया था। खाद्य विभाग की जांच में पकड़ा गया राशन सरकारी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बीसलपुर रीतेश चंद्रा की ओर से गाजीपुर कुंडा के कोटेदार लक्ष्मन प्रसाद व टाटा 407 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें