फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
स्नातक विधायक चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जिले में सात मतदान केंद्रों पर 19 बूथ बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण देकर सभी मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। बरेली मुरादाबाद मंडल से स्नातक विधायक के चुनाव के लिए जिले में कुल 17255 मतदाता हैं जो शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान करेंगे। इसके लिए जिले में सात मतदान केंद्रों पर 19 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार सदस्यीय पोलिंग पार्टी रहेगी। इसके अलावा एक एक जोनल और सेक्टर भी तैनात किए गए हैं। मतदान टीम के अलावा प्रत्येक बूथ पर एक एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। एडीएम अजयकांत सैनी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार लाया जाएगा। सभी मतपेटियां एकत्र होने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के साथ मतपेटियों को बरेली भेजा जाएगा। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने मतदान कर्मियों से भयमुक्त होकर मतदान कराने के निर्देश दिए और किसी भी समस्या पर संबंधित आरओ, जोनल अथवा सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देने के निर्देश दिए। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि एमएलसी चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए सभी बूथों पर पर्याप्त फोर्स भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें