फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवरात्र में 273 महिलाएं बनीं जमीन-मकान की मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नवरात्र के नौ दिनों में करीब 273 महिलाएं जमीन और मकान की मालकिन बनीं। यह आंकड़ा इन दिनों में हुई कुल रजिस्ट्री के आधे से कुछ ही कम है। सदर, बीसलपुर और पूरनपुर उप निबंधक कार्यालयों मेंं महिलाओं के नाम सबसे अधिक रजिस्ट्री सदर में कराई गईं।
विज्ञापन

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराए जाने पर विभाग की ओर से उन्हें छूट दी जा रही है। ऐसे में जमीन के मलिकाना हक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, हर माह महिलाओं की भागीदारी कुछ प्रतिशत बढ़ जाती है। नवरात्र के नौ दिनों में भी जमीन-मकान की जमकर खरीद हुई है। पूरे जिले में कुल 614 रजिस्ट्री हुई है। इसमें 273 महिलाएं व 341 पुरुष शामिल हैं।
इसमें शहर में करीब 276 रजिस्ट्री कराई गई है। इनमें करीब 107 महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। वहीं, करीब 169 पुरुषों के नाम पर रजिस्ट्री हुई है।
बीसलपुर उपनिबंधक कार्यालय की बात की जाए, तो करीब 179 रजिस्ट्री हुई है। इसमें करीब 86 महिलाएं शामिल हैं। 93 पुरुष के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। पूरनपुर कार्यालय में करीब 159 रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन

इसमें करीब 80 महिलाओं तो 79 पुरुष शामिल हैं। एआईजी स्टांप सतीश त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी जमीन के मालिकाना हक में बढ़ रही है। इनके नाम पर रजिस्ट्री कराए जाने पर छूट भी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें